फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: पूर्व नेता श्रीनिवास राव का YSRCP से इस्तीफा, कहा- पार्टी में नहीं होता कार्यकर्ताओं का सम्मान

Thu, 12 Dec 2024 01:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

श्रीनिवास राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष में पार्टी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में वाईएसआरसीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सहना पड़ा।
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री एम. श्रीनिवास राव ने गुरुवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया जाता है। पार्टी से इस्तीफा देने के साथ वे भीमिली निर्वाचन क्षेत्र में वाईएसआरसीपी के मामलों की देखरेख की अपनी जिम्मेदारी से भी हट गए। उन्होंने दिए गए अवसरों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन


श्रीनिवास राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष में पार्टी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में वाईएसआरसीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सहना पड़ा। बता दें कि इस साल 13 मई को हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद ही चंद्रबाबू नायडू की सत्ता में वापसी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें