फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल भवन में कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला, वरिष्ठ महिला अधिकारी संक्रमित

Fri, 22 May 2020 05:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

रेल भवन में कार्यरत एक वरिष्ठ महिला अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं जिसके साथ ही भारतीय रेलवे के मुख्यालय वाले इस भवन में इस महामारी के तीन मामले हो गए हैं। यह अधिकारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सेवा के कैडर पुनर्गठन पर कार्य कर रही थीं। वह आखिरी बार 13 मई को काम पर आई थीं। उसके बाद रेल भवन को संक्रमण रोधन के लिए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया क्योंकि आरपीएफ का एक कर्मी संक्रमित पाया गया था।

विज्ञापन


संबंधित रेल अधिकारी राष्ट्रमंडल खेल गांव अपार्टमेंट में रहती हैं जहां रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि उनके साथ काम कर रहे संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी को 14 दिनों के लिए पृथक-वास में भेजा गया है जबकि कुछ कनिष्ठ कर्मियों को स्वयं को अलग-थलग कर लेने को कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि संबंधित अधिकारी मधुमेह (डायबिटीज) की मरीज हैं और वह अपने आप को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सभी एहतियात बरतती थीं। उन्हें बस हल्का बिखार है और वह घर पर ही चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
विज्ञापन


रेल भवन के चौथे तल पर आरपीएफ कार्यालय के एक कनिष्ठ कर्मी को सर्वप्रथम कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उसके बाद और एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जो इस बिल्डिंग के आसपास से बंदरों को भगाने के लिए वहां अपने लंगूर के साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें