फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के निमंत्रण को राहुल न करें स्वीकार, जहर बताकर कांग्रेस बैठक में दी गई हिदायत

Thu, 30 Aug 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस पर राहुल के हमले को अभी एक दिन ही बीता है कि अब कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी के एक आला नेता ने राहुल को हिदायत दे दी है कि वो आरएसएस का कोई भी निमंत्रण स्वीकार न करें। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले पर हुई गिरफ्तारियों को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला बोला था। जिस पर राजनीति गरमा गई है। वहीं पार्टी को लगता है कि राहुल के बयान और व्यवहार में कोई फर्क न रहे इसलिए उन्हें आरएसएस के किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा होने से बचने के लिए कहा है।

विज्ञापन

 
बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि आरएसएस के कार्यक्रम में राहुल गांधी या किसी अन्य सदस्य के जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। इसके बाद उन्होंने आज आरएसएस को जहर बताया। पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि पहले निमंत्रण पत्र तो आने दीजिए। यह निमंत्रण चुनावों को ध्यान में रखकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ कांग्रेस की वैचारिक लड़ाई है।

वहीं खड़गे ने कहा था कि भाजपा और भगवा संगठन को सत्ता से बाहर रखने के लिए पार्टी ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री का पद तक छोड़ दिया। उन्होंने आरएसएस की विचारधारा को देश, दलित और अन्य वंचित तबकों के लिए जहर बताया। लेकिन अब पार्टी बैठक के भीतर से ये बात निकल रही है कि अगर आरएसएस का निमंत्रण आए भी तो राहुल उसे स्वीकार न करें। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि देश में आरएसएस ही एक मात्र एनजीओ है। उनका ये बयान देशभर में वामपंथियों की गिरफ्तारी प्रकरण में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें