पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा अब अस्थि विसर्जन कलश यात्रा के बाद काव्यांजलि देने जा रही है। भाजपा इस दौरान चार हजार से ज्यादा स्थानों पर काव्यांजलि देगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 16 सितंबर को भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्य तिथि मनाएगी।
काव्यांजलि देने के बाद भाजपा 17 से 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी। उन्होंने कहा कि 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। 17-25 के दौरान पार्टी पूरे देश में कस्बों में मेडिकल चेकअप और सफाई अभियान चलाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि झुग्गियों में मेडिकल कैंप लगाएगी बीजेपी। 17-25 सितंबर तक पार्टी कार्याजंलि सप्ताह मनाएगी