फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी बोले: नेतृत्व प्रियंका गांधी का और नीतियां कांग्रेस की, इस बार बनेगी यूपी में सरकार 

Wed, 26 Jan 2022 02:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 
विज्ञापन
UP Election 2022 : प्रमोद तिवारी - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की अंतिम सूची जारी करने पर हो रही देरी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की अंतिम सूची जारी किए जाने में कोई विलंब नहीं हो रहा है। सूची पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। एक दो दिन में इसे जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को पहले ही संकेत दे दिए गए हैं, वे सभी अपने-अपने क्षेत्रों में लग गए हैं। 

विज्ञापन


नेतृत्व प्रियंका गाधी का, नीतियां कांग्रेस की
भाजपा से चुनौती के सवाल पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनावों में नेतृत्व प्रियंका गांधी का है और नीतियां कांग्रेस की। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि इस बार यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 

सूची में सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को मिला स्थान 
प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि कांग्रेस की सूची में युवाओं व महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अलावा उन्हीं लोगों को टिकट दिया गया है, जो समाज सेवा से जुड़े हुए हैं और अपने-अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें