फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को लंबी छुट्टी पर भेजा जाए: पूर्व मंत्री

Mon, 23 May 2016 05:01 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसियों को लिया निशाने पर - फोटो : PTI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में उपजी बेचैनी और पार्टी में ‘बड़े बदलाव’ की मांग के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव ने एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को अनिवार्य छुट्टी पर भेजने की अपील की है। इस पूर्व मंत्री का आरोप है कि ये वरिष्ठ नेता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को ‘गुमराह’ कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने वादों में से आधे भी पूरे नहीं किए। 
विज्ञापन


वी किशोर चंद्र देव ने चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी सरकार पहले नहीं, तो 2019 में चली जाएगी। ऐसे में अगर कांग्रेस कमर नहीं कसती है तो कई राज्यों में क्षेत्रीय दल उठ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ने उपाध्यक्ष बनने के बाद किए वादों में से आधे भी पूरे किए होते तो पार्टी का यह हश्र न होता। उन्होंने सुझाव दिया था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आत्मचिंतन करना चाहिए और जनाधार विहीन और रीढ़विहीन लोगों के चंगुल से बाहर निकालने के लिए माध्यम खोजने चाहिए।

एक साक्षात्कार में देव ने कहा कि पार्टी बहुत आत्ममंथन कर चुकी है और अब कदम उठाने की जरूरत है। 15-20 नेताओं को कुछ साल के लिए छुट्टी पर पर भेजना इसलिए जरूरी है, क्योंकि ये ‘कुर्सियों का खेल’ खेल रहे हैं। देव ने कोई नाम नहीं लिया लेकिन उनके निशाने पर कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नजदीकी लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें