फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल दंपत्ति को सेल्फी लेना पड़ा महंगा, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 16 Jun 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नक्‍सल दंपत्ति
विज्ञापन
विशाखापट्टनम में टॉप नक्सली चलापथी उर्फ अप्पा राव और उसकी पत्नी अरुना को सेल्फी खींचना महंगा पड़ सकता है। दरअसल पुलिस को उनकी काफी दिनों से तलाश है और पुलिस के हाथ उनकी एक सेल्फी लग गयी है।
विज्ञापन


ये सेल्फी मारे गए नक्सली आजाद के लैपटॉप से बरामद हुई है। इस सेल्फी की मदद से टॉप नक्सली चलापथी उर्फ अप्पा राव और उसकी पत्नी अरुना जो‌कि कोरापुट-श्रीकाकुलम डिविजन की डिप्टी कमांडर है की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उन दोनों के पोस्टर तैयार कर जगह-जगह लगवा दिए हैं।

पुलिस को उम्मीद है कि इन पोस्टरों की मदद से वह नक्सली दंपत्ति को पकड़ने में कामयाब हो जाएंगे। गौरतलब है कि चलापथी के ऊपर बीस लाख का इनाम है, वहीं पत्नी अरुना पर पांच लाख का। पूर्वी डिविजन के सेक्रेटरी चलापथी की इलाके में धाक है और उसका क्षेत्र विशाखापट्टनम से पूर्वी गोदावरी तक फैला हुआ है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है ‌कि आजाद जो अरुना का भाई था विगत 4 मई को अपने दो साथियों सहित एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस के अनुसार नक्सली सेंट्रल कमेटी ने हिदायत दे रखी है कि कोई भी नक्सली अपनी फोटो नहीं खिंचवाएगा और अगर वे ऐसा करता है तो पुलिस के हाथ पड़ते देर नहीं लगेगी। सूत्रों के अनुसार स्मार्टफोन जैसे आधुनिक गैजेट्स की दुनिया में टॉप नक्सली लीडर की फोटो रखना एक गलत कदम था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें