फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: इस बार EC ने सख्ती से चलाया चाबुक, पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में 4.5 गुना अधिक जब्ती

Tue, 09 May 2023 02:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 288 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। वहीं, एक पोल पैनल ने 81 विधानसभा सीटों को ‘व्यय के प्रति संवेदनशील’ निर्वाचन क्षेत्र चिह्नित किया है।
विज्ञापन
Election Commission of India - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग (ईसी) हर वक्त चौंकन्ना बना रहा। उसने मंगलवार को दावा किया कि चुनाव वाले कर्नाटक में प्रवर्तन एजेंसियों ने 375 करोड़ रुपये मूल्य की शराब, ड्रग्स और मुफ्त उपहार जब्त किए हैं। ये पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बरामद किए गए मूल्य से 4.5 गुना अधिक है। 

प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 288 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। वहीं, एक पोल पैनल ने 81 विधानसभा सीटों को ‘व्यय के प्रति संवेदनशील’ निर्वाचन क्षेत्र चिह्नित किया है। साथ ही मार्च के दूसरे सप्ताह में आयोग के दौरे की तारीख से चुनाव की घोषणा की तारीख तक, विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 83.78 करोड़ रुपये की जब्ती भी की गई थी।

पोल पैनल ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जब घोषणा की गई थी, उसी वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान कड़ी निगरानी और जीरो टॉलरेंस पर जोर दिया था। कुमार ने कहा था कि आयोग किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने कहा कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में राज्य में रिकॉर्ड की गई जब्ती में 4.5 गुना की वृद्धि हुई है। कड़ी निगरानी, पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय और अंतर-एजेंसी समन्वय ने इस बार कर्नाटक में बड़े स्तर पर नकदी, शराब, ड्रग्स और मुफ्त उपहार जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें