फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक नंबर 12 देख माल्या बोले- बहुत अच्छा, लंदन की कोर्ट ने मांगा था आर्थर रोड जेल का वीडियो

Wed, 12 Sep 2018 10:47 PM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
vijay malya
विज्ञापन
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाए जाने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल की जिस बैरक में रखा जाएगा, उस बैरक संख्या-12 का वीडियो बुधवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया। इस दौरान मौजूद माल्या ने भी वीडियो देखा और उसके बाद व्यंग्यात्मक ढंग से टिप्पणी करते हुए इस वीडियो को बहुत अच्छा बताया। 
विज्ञापन


बता दें कि जज एम्मा आर्बुथनॉट ने जुलाई में पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई को बैरक का वीडियो पेश करने के आदेश दिए थे। इसी बैरक में प्रत्यर्पण के बाद माल्या को भारत लाकर रखा जाएगा। माल्या ने बाद में मीडिया से कहा कि वे इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। 

सुनवाई के दौरान माल्या के वकीलों ने वेस्टमिंस्टर कोर्ट के सामने भारत सरकार की तरफ से रखे गए सबूतों को सरासर निराधार बताया। साथ ही आर्थर रोड जेल के वीडियो की भी आलोचना की। माल्या की वकील क्लेर मोंटगोमेरी ने कहा कि बैरक में ताजा पेंट किया गया है और वहां कृत्रिम तरीके से प्रकाश दिखाने की कोशिश की गई, जो वहां है ही नहीं। 
विज्ञापन


माल्या की वकील ने मांग की कि कोर्ट एक स्वतंत्र जांच दल को जेल की बैरक का निरीक्षण करने भेजे, जो ये तय करे कि यह बैरक ब्रिटिश मानवाधिकार मानकों को पूरा करती है या नहीं। उन्होंने ये भी दावा किया कि वीडियो में दिखाई गई बैरक इससे पहले भारतीय अधिकारियों की तरफ से दिए गए फोटो से मेल नहीं खाती है। हालांकि जज आर्बुथनॉट ने स्पष्ट किया कि वे भारत में कैदखाने की स्थिति के बारे में कोई और जानकारी नहीं चाहती हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें