गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने उनकी मांगों को मान लिया है और सरकार बनने पर पाटीदारों को आरक्षण दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी को ज्वाइन करने से मना कर दिया।
पढ़ें: हार्दिक के सामने अपने दम पर चमत्कार कर दिखाने की चुनौती, पाटीदार इलाकों के लिए भाजपा की खास रणनीति
विज्ञापन
2 of 5
hardik patel
पीसी में हार्दिक ने यह भी कहा कि वो फिलहाल किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद एक बिल लाया जायेगा जिससे संविधान के मुताबिक पाटीदारों को आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
hardik patel
हार्दिक ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में आरक्षण के बारे में विस्तार से बताएगी। वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि हमने सोच समझ कर आरक्षण का फार्मूला तय किया है और हम इसी पर आगे बढ़ेंगे।
4 of 5
hardik patel
हार्दिक ने भाजपा पर उनकी पार्टी के संयोजकों को खरीदने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। पाटीदार नेता ने कहा कि भाजपा डर गई है और पचास लाख रुपए तक का ऑफर दे रही है। हार्दिक पटेल ने भाजपा पर 1200 करोड़ रुपए में उनको खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि जब यह नहीं हुआ तो उनको बदनाम किया गया।
हार्दिक ने अभी भी किसी से खुलकर कांग्रेस को वोट देने के लिए नहीं कहा, वह बोले कि कांग्रेस हमारे अधिकारों के बारे बात कर रही है इसलिए मैं लोगों पर छोड़ता हूं कि वह क्या फैसला करते हैं।