बेंगलुरू के एमनेस्टी कॉलेज में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
एमनेस्टी इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक अकबर पटेल के मुताबिक, संवैधैानिक मूल्यों की रक्षा करने वाले कार्यक्रमों को भारत विरोधी बताया जा रहा है। हमारे खिलाफ मामला दर्ज करना मौलिक अधिकारों में विश्वास की कमी की तरफ इशारा करता है।
देश विरोधी नारेबाजी को लेकर चर्चा में रहे जेएनयू के बाद एक और कॉलेज ऐसा सामने आया है जहां देश विरोधी नारे लगे हैं। बताते चलें कि बेंगलुरु के यूनाइटेड थियोलॉजिकल कॉलेज में शनिवार को कश्मीर को लेकर एक सेमीनार का आयोजन किया गया था। इसमें 350 लोग इकट्ठा हुए थे।