फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने सीनियर्स को कराया था बाहर? फिल्म के ट्रेलर से उठे सवाल

Tue, 16 Aug 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : official poster
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म "धोनीः दि अनटोल्ड स्टोरी " का ट्रेलर आते ही सुपर हिट हो गया है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृष्यों की वजह से विवाद भी पैदा हो गया है। 
विज्ञापन


विवाद का कारण फिल्म में धोनी के सीनियर खिलाड़ियों के साथ हुए मतभेद का जिक्र है जिसकी वजह से तीन सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। 

माना जा रहा है कि फिल्म की पब्लिसिटी के लिए इस तरह के विवादास्पद तथ्य को फिल्म में जगह दी गई है। क्या धोनी ने सीनियर खिलाड़यों को जानबूझ कर टीम से बाहर का रास्ता दिखाया, यह बात तो 30 सितंबर को फिल्म के रिलीज होने के बाद ही साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन

किन सीनियर खिलाड़ियों को धोनी ने करवाया था टीम से बाहर, फिल्म के ट्रेलर पर उठे सवाल

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वो कौन है तीन खिलाड़ी जिनको वनडे टीम से बाहर किया गया और सेलेक्टर्स ये क्यों कह रहे हैं जो धोनी को प्रमोट करता है धोनी उसी को बाहर करना चाहता है।

धोनी की कप्तानी में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा और हरभजन सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेली। 

2011 के विश्वकप में राहुल द्रविड़ और नेहरा को छोड़कर सभी खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में खेले, ऐसे में सबकी उत्सुकता उन खिलाड़ियों के नाम जानने की है। 

महेंद्न सिंह धोनी - फोटो : getty
फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिंग के दौरान धोनी सुशांत सिंह और फिल्म के निर्माता-नर्देशक के साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन

धोनी - फोटो : getty
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे हैं, फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इससे पहले वह अ वेडनेस डे, स्पेशल 26 और बेबी जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें