फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सड़क से ही चलेंगे सुरक्षा बल : गृह मंत्रालय

Sun, 17 Feb 2019 09:52 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अर्द्धसैनिक बलों का इधर से उधर आवागमन सड़क के रास्ते ही जारी रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को सुरक्षा बलों के सड़क मार्ग से ही आवागमन को ‘आवश्यक’ बताया। हालांकि मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया कि राज्य में सैनिकों को ले जाने के लिए वायु सेना का सहयोग भी पहले के मुकाबले बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


मंत्रालय का यह बयान बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर के विस्फोटकों से भरी गाड़ी सीआरपीएफ के 78 वाहनों के काफिले से टकरा देने के बाद आया है। पुलवामा में हुए इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। केंद्र सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों को जम्मू-श्रीनगर सेक्टर में हेलिकॉप्टरों के जरिए ढोने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। 

मंत्रालय का कहना है कि पिछले कुछ सालों में जवानों की यात्रा का समय घटाने के लिए सभी सेक्टरों में एयर कूरियर सर्विस को बढ़ाया गया है। मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज किया, जिनमें जम्मू-श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ जवानों को हवाई जहाज से आवागमन की सुविधा नहीं दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि यह झूठी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें