फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लोहरदगा में भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी

Sat, 31 Dec 2022 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लोहरदगा (झारखंड)

सार

भाकपा (माओवादी) के सब-जोनल कमांडर गोविंद बिरिजा की सूचना के आधार पर यह बरामदगी की गई। बिरिजा को 28 दिसंबर को कोरगो जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में लोहरदगा जिले के कोरगो जंगल से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जब्त हथियारों में 200 इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक इनसास राइफल, दो 303 राइफल, एक अर्द्ध-स्वचालित राइफल, एक भरी हुई देशी पिस्तौल के साथ मैगजीन, एक देसी आग्नेयास्त्र, 609 कारतूस, 10 डेटोनेटर और आठ खाली कारतूस शामिल हैं।

विज्ञापन


भाकपा (माओवादी) के सब-जोनल कमांडर गोविंद बिरिजा की सूचना के आधार पर यह बरामदगी की गई। बिरिजा को 28 दिसंबर को कोरगो जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसमें बताया गया है कि मुठभेड़ में मारे गए एक सब-जोनल कमांडर की पहचान चंद्रभान पहान उर्फ सीबी पहान के रूप में की गई है। बिरिजा और पहान पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें