जम्मू-कश्मीर के पाटन इलाके में सुरक्षा बल के जवानों ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सुरक्षा बल ने हिजबुल मुजाहिदीन एक भर्ती मॉड्यूल का भी पर्दाफाश किया है, जो क्षेत्र में ऐक्टिव था।
J&K: Security forces arrested 3 people & busted a recruitment module of Hizb-ul-Mujahideen in Pattan which had been active in the area
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017
गौरतलब है कि इससे पहले पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबल के जवानों ने तीन आतंकियों के शव बरामद किए साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद भी बरामद हुआ था।
बता दें कि बीते शनिवार की सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। बाकी आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकी बड़ी साजिश रचने की फिराक में थे लेकिन सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के बताए जा रहे हैं।