फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तिः अरमाने गिरिधर होंगे अगले रक्षा सचिव, 31 अक्टूबर को संभालेंगे पद

Wed, 19 Oct 2022 10:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अरमाने गिरिधर अगले रक्षा सचिव नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Defence ministry - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अरमाने गिरिधर अगले रक्षा सचिव नियुक्त किए गए हैं। भारत सरकार ने कहा कि गिरिधर 31 अक्टूबर, 2022 को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा रक्षा सचिव अजय कुमार इसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत सरकार के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय मल्होत्रा को राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह 30 नवंबर को तरुण बजाज की सेवानिवृत्ति पर पद ग्रहण करेंगे। 

खैरोला बने आईटीपीओ के अध्यक्ष 
वहीं, पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खैरोला को बुधवार को इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी खैरोला पिछले साल सितंबर में नागरिक उड्डयन सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने इस साल मार्च में राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला जो सरकारी नौकरी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित सामान्य पात्रता परीक्षा आयोजित कराती है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने खैरोला की नियुक्ति को आईटीपीओ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल के लिए अनुबंध के आधार पर भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन पर मंजूरी दे दी है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें