फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम और पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हुआ शुरू

Mon, 11 Apr 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुवाहाटी/ कोलकाता
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
असम और पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव सोमवार को शुरू हो गया। जहां असम में दूसरे चरण की 61 सीटों पर 525 उम्मीदवार मैदान में हैं वहीं पश्चिम बंगाल में 31 सीटों में मतदान हो रहा है। यहां 163 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 21 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


इस चरण में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मानस भुंइया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

इस दौर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया है। गौरतलब है कि पहले दौर में दोनों राज्यों में भारी मतदान हुआ था। असम में इस दौरान 78 और बंगाल में 80 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें