फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली, दशहरे के लिए अभी से करा लें रिजर्वेशन, ट्रेनों में सीटें फुल

Sat, 27 Aug 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
स्टेशन
विज्ञापन
अगर आप गणेश उत्सव, दशहरा और दीपावली पर ट्रेन में जगह चाहते हैं तो अभी से रिजर्वेशन करा लें, वरना दिक्कत हो सकती है। हो सकता है कि दस दिन बाद आपको प्रमुख ट्रेनों में रिजर्वेशन ही न मिले, क्योंकि बड़े पैमाने पर सीटें बुक हो चुकी हैं।
विज्ञापन


आरक्षण की सबसे अधिक मांग नागपुर, पुणे, चेन्नई, मुंबई, बंगलूरू से आने वाली ट्रेनों में है। इस बार दशहरा ग्यारह अक्तूबर व दीपावली तीस अक्तूबर को मनाई जाएगी।

देश के विभिन्न शहरों में नौकरी या अध्ययन कर रहे हजारों लोग इन त्योहारों पर अपने घर आते हैं। परेशानी से बचने के लिए लोगों ने पहले से ही ट्रेनों में आरक्षण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

​इन ट्रेनों में आरक्षण मिलना मुश्किल

- फोटो : File Photo
यह सिलसिला 120 दिन पहले ट्रेनों में खुलने वाले आरक्षण (ओपनिंग डेट) से ही हो गया था। अभी दीवाली में दो माह का समय है, मगर नागपुर, पुणे, चेन्नई, मुंबई, गोरखपुर व पंजाब से अधिक वाली अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही है।

हालांकि, झांसी से जाने वाली ट्रेनों में अभी सीटें खाली हैं, मगर उन ट्रेनों में भी दस दिन बाद कंफर्म बर्थ मिलना मुमकिन नहीं होगा।

इन ट्रेनों में आरक्षण मिलना मुश्किल
12779 गोवा एक्सप्रेस
12493/ 12429 बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस
11016 कुशीनगर एक्सप्रेस
11057 पठानकोट एक्सप्रेस
11058 पठानकोट एक्सप्रेस
12943 वलसाड़-कानपुर एक्सप्रेस
12534 पुष्पक एक्सप्रेस
12627 कर्नाटका एक्सप्रेस
12707 संपर्क क्रांति
12722 दक्षिण एक्सप्रेस
18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस
12618 मंगला एक्सप्रेस
विज्ञापन

इन ट्रेनों में मिल रही कंफर्म बर्थ 

- फोटो : demo pic
इन ट्रेनों में मिल रही कंफर्म बर्थ 
11078 झेलम एक्सप्रेस
22110 एसी एक्सप्रेस
12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस
12174 उद्योग नगरी एक्सप्रेस
12409 गोंडवाना एक्सप्रेस
12121 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति
12715 सचखंड एक्सप्रेस
12919 मालवा एक्सप्रेस
16687 नवयुग एक्सप्रेस
12155 हबीबगंज एक्सप्रेस
12279 ताज एक्सप्रेस
16031 अंडमान एक्सप्रेस

बिहार के लिए सबसे ज्यादा बन रहे टिकट 
दीपावली पर झांसी से दूसरे शहरों को जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। यहां से ट्रेनों में आरक्षण की सबसे अधिक मांग बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में है। इनमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल, चंबल एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में भी आरक्षण की ओपनिंग डेट से ही सीटें फुल हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें