फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: सीएए और एनआरसी को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने सैकड़ों लोगों को लिया हिरासत में

Sat, 15 Feb 2020 02:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सीएए विरोध - फोटो : एनआई
विज्ञापन

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच चेन्नई के वाशरमैनपेट में भारी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन




वहीं प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद सैकड़ों लोगों ने अन्ना सलाई में माउंट रोड दरगाह के पास विरोध प्रदर्शन करने लगे थे जिसे बाद में अस्थाई रूप से रोक दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाशरमैनपेट इलाके में हजारों लोग सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के मना करने के बावजूद लोग प्रदर्शन को रोकने को राजी नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनस्थल से कुछ लोगों को जबरदस्ती हटाने की कोशिश की और इसके बाद ही मामला बिगड़ गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी और पुलिस में हाथापाई हो गई। फिर लोगों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा हालांकि लोग इसके बावजूद नहीं हटे। बाद में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें