फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Administrations: SCO देशों के रेलवे प्रशासन के प्रमुखों की बैठक संपन्न, एक्शन प्लान के मसौदे को मंजूरी

Wed, 10 May 2023 11:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक में एससीओ सदस्य देशों (भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिज गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान) के रेलवे प्रशासन के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड की सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा ने की।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एससीओ के सदस्य देशों ने बुधवार को 2023-2025 के लिए कार्य योजना (वर्क प्लान) को अपनाया। इन देशों के रेलवे प्रशासन के बीच बातचीत की अवधारणा के क्रियान्वयन के लिए ड्राफ्ट एक्शन प्लान को मंजूरी दी गई। भारत की मेजबानी में 8-10 मई 2023 तक एससीओ सदस्य देशों के रेलवे प्रशासन के प्रमुखों की एक बैठक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


इसमें एससीओ सदस्य देशों (भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिज गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान) के रेलवे प्रशासन के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड की सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा ने की।

बयान में कहा गया है, एससीओ के सदस्य देशों ने 2023-2025 के लिए वर्क प्लान अपनाया, एससीओ सदस्य देशों के रेलवे प्रशासन के बीच बातचीत की अवधारणा के कार्यान्वयन के लिए ड्राफ्ट एक्शन प्लान को मंजूरी दी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, विचार-विमर्श एससीओ सदस्य देशों के बीच व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटलीकरण सहित नवीनतम प्रौद्योगिकी के उपयोग सहित क्षेत्रीय रेल संपर्क, बुनियादी ढांचे के विकास, बहुआयामी परिवहन में सुधार पर केंद्रित था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें