फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : सिंधिया के सुर बदले, कहा- कमलनाथ सरकार के साल भर ही पूरे हुए

Tue, 18 Feb 2020 03:10 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया-कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जारी तनातनी के बीच कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुर में नरमी आई है। उन्होंने कहा है कि वह जन सेवक हैं और पार्टी को सत्ता दिलाने वाले 2018 के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं हुए, तो उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। गुना के पूर्व सांसद ने हालांकि कहा कि धैर्य रखने की जरूरत है, क्योंकि राज्य में कमलनाथ सरकार के अभी साल भर ही पूरे हुए हैं।

विज्ञापन


सिंधिया ने कहा, मैं एक जन सेवक हूं और जनता के लिए लड़ना ही मेरा धर्म है। उन्होंने पत्रकारों से कहा यदि वादे पूरे नहीं होते तो आपको सड़कों पर उतरना पड़ेगा। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते टीकमगढ़ में एक रैली में सिंधिया ने कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चेताया था कि यदि राज्य सरकार आंदोलनकारी अतिथि शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं तरती तो आंदोलन करेंगे। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएम कमलनाथ ने सिंधिया को आंदोलन करने की चुनौती दी थी। उल्लेखनीय है कि 15 साल बाद जबसे कांग्रेस सत्ता में लौटी है सिंधिया और कमलनाथ के समर्थकों में रिश्ते तनावपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें