फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Flight: सिंधिया और रिजिजू ने किया ईटानगर-मुंबई उड़ान का शुभारंभ, इंडिगो ने शुरू की सेवा

Mon, 28 Nov 2022 02:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंधिया व रिजिजू ने ईटानगर के डोनी पोलो हवाईअड्डे से पहली उड़ान को सोमवार को हरी झंडी दिखाई। इंडिगो की यह उड़ान कोलकाता के रास्ते ईटानगर से मुंबई तक चलेगी। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से यह पहली उड़ान है।
विज्ञापन
इंडिगो की ईटानगर-मुंबई फ्लाइट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ने के लिए उड़ान शुरू की है। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने इस उड़ान का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

सिंधिया व रिजिजू ने ईटानगर के डोनी पोलो हवाईअड्डे से पहली उड़ान को सोमवार को हरी झंडी दिखाई। इंडिगो की यह उड़ान कोलकाता के रास्ते ईटानगर से मुंबई तक चलेगी। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से यह पहली उड़ान है। सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली से उड़ान का उदघाटन किया। कार्यक्रम में कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े।

पीएम मोदी ने किया था डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन
इंडिगो के प्रधान सलाहकार आर के सिंह ने कहा कि ईटानगर कंपनी का 75 वां घरेलू शहर है, जहां से उड़ान शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। यह राज्य का चौथा हवाई अड्डा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें