फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चेन्नई में भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल, कॉलेज बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Thu, 22 Nov 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका - फोटो : PTI

तमिलनाडु के चेन्नई में भारी बारिश की आशंका के चलते प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। बता दें करीब एक हफ्ते पहले ही राज्य में चक्रवात गाजा आया था। 



चेन्नई के मौसम विभाग का कहना है, "चेन्नई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा बूंदाबांदी, गरज और भारी बारिश की संभावना है।" बीते साल भी चेन्नई में हुई भारी बारिश के बाद लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया था।


बीते हफ्ते शुक्रवार को तमिलनाडु के तटीय जिलों में गाजा चक्रवात आया था। जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई। राज्य में गाजा चक्रवात से भारी नुकसान हुआ था। प्रदेश में राहत के लिए 493 शिविर बनाए गए। जिनमें करीब ढाई लाख लोग रह रहे हैं। 


गाजा चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित तिरुवरूर, पुडुकोट्टई, त्रिची, कुड्डालोर, तंजावुर, तिरुवन्नामलाई और नागपट्टनम जिले हुए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next