स्कूल में बच्चों के साथ बर्बरता का मामला कोई नया नहीं है। हैदराबाद में सात साल के एक बच्चे को बेरहमी से पिटने के मामले में एक स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि प्रिंसिपल पर धारा-23 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Principal of a school in Hyderabad booked for allegedly beating up a 7-year-old student, case registered under sec 23 Juvenile Justice Act pic.twitter.com/AfQY5vN7mr
— ANI (@ANI) September 10, 2017
गौरतलब है कि स्कूल में स्टूडेंट की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रयान स्कूल के टॉयलेट में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन का खून से सना शव मिला था। छात्र की हत्या गला रेतकर की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए बस कंडेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी बस कंडक्टर को अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।