मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दो स्कूली बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उन माता-पिता का दुख साझा करता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है। मृत बच्चों के परिवार को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।
कर्नाटक के रायचूर जिले के कापागल में सड़क पर हुए गड्ढे हादसे का सबब बने। 42 छात्रों को लेकर स्कूल जा रही बस के चालक ने सड़क के गड्ढों से बचने के लिए रास्ता बदला। इस दौरान बस की पीछे से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि तीन छात्र घायल हो गए। छात्रों की मौत पर सीएम सिद्धारमैया ने दुख जताया। साथ ही मुआवजा देने का एलान किया है।
विज्ञापन
यातायात और सड़क सुरक्षा एडीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि लोयोला स्कूल की बस 42 छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस दौरान सड़क पर गड्ढों के कारण स्कूल बस ने अपना रास्ता बदल दिया और पीछे से आ रही केएसआरटीसी की बस से टक्कर हो गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और 3 छात्रों ने अपने हाथ-पैर गवां दिए। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दो स्कूली बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उन माता-पिता का दुख साझा करता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है। मृत बच्चों के परिवार को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। घटना में घायल बच्चों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि घटना में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ ने अपने अंग खो दिए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से घायल बच्चों को उपचार मुफ्त प्रदान करने और तत्काल राहत की घोषणा करने की मांग की। कुमारस्वामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने में लापरवाही से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
यातायात और सड़क सुरक्षा एडीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है और यह बहुत भयावह है। बस चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।