फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक झगड़े में SC ने दी पति को कमाई करने की नसीहत

Thu, 01 Mar 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पारिवारिक झगड़े की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पति से पूछा कि आप ‘होम मेकर’ हैं लेकिन आपके पास घर बनाने के लिए कहां है? पति के खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं। न्यायमूर्ति कूरियन जोसेफ की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने पति-पत्नी को तलब कर उनसे सीधी बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान न्यायमूर्ति जोसेफ ने पति से सवाल किया कि आप क्या करते हैं। पति ने कहा वह होम मेकर है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, आप होम मेकर हैं, पर घर बनाने को है कहां?

इस पर न्यायमूर्ति जोसेफ ने कहा, आप होम मेकर हैं लेकिन आपके पास घर बनाने के लिए ही कहां है? आप वर्षों से अपनी पत्नी से लड़ रहे हैं। इसका असर आपके बच्चों पर भी पड़ रहा है। पति ने कहा कि उसने पत्नी से मनमुटाव दूर करने की हरसंभव कोशिश की लेकिन नाकाम रहा।
विज्ञापन


पीठ ने पति से कहा कि आपको काम करना चाहिए। आपको पत्नी और अपने दो बच्चों की देखभाल करने के साथ-साथ चार मुकदमे भी झेलने हैं। लिहाजा आप काम करना शुरू कीजिए। इस दौरान पत्नी ने कहा कि उसका पति विदेश में था और कमाई करता था। पति फिलहाल बेरोजगार है। पीठ ने दोनों बच्चों की कस्टडी पति को सौंपते हुए कहा कि आपको काम करना चाहिए।
विज्ञापन


पीठ ने आदेश दिया कि सभी मामलों की सुनवाई एक ही दिन और एक ही अदालत में होगी। साथ ही हर तारीख पर पत्नी को यात्रा खर्च के तौर पर पांच हजार रुपये देने का निर्देश दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें