फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC-ST एक्ट: राजस्थान में फिर भड़की हिंसा, बेकाबू भीड़ ने बीजेपी विधायक का घर फूंका

Tue, 03 Apr 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद गु्स्साई भीड़ ने आज राजस्थान में करौली के हिंडोनसिटी में दो विधायकों के घर पर हमला किया है। भीड़ ने मौजूदा बीजेपी विधायक राजकुमारी जाटव और कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव का घर फूंक दिया। 

विज्ञापन


भीड़ का गु्स्सा इतना उग्र था कि उसने छात्रावास को भी नहीं बख्सा। गुस्साए लोगों ने अनाज मंडी स्थित SC वर्ग के छात्रावास को भी आग के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। 

आपको बता दें कि भीड़ ने पूर्व मंत्री भरोसी जाटव और विधायक राजकुमारी जाटव के घर के सामने नारेबाजी भी की और उनके घर में आग लगा दी। शहर में हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें