फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC on Nupur Sharma: रिजिजू बोले- नूपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का मामला उचित मंच पर उठाएंगे

Mon, 04 Jul 2022 01:32 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, हैदराबाद।

सार

रिजियू ने कहा, यदि मुझे फैसला न भी पसंद आए या कोर्ट ने जिस तरह से राय जताई उस तरीके पर आपत्ति हो, तब भी मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ द्वारा की गई मौखिक टिप्पणियों का मामला सरकार उचित मंच पर उठाएगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इतर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया से कहा, कानून मंत्री के रूप में मेरे लिए यह उचित नहीं है कि मैं किसी फैसले या सुप्रीम कोर्ट पीठ की राय पर टिप्पणी करूं। यदि मुझे फैसला न भी पसंद आए या कोर्ट ने जिस तरह से राय जताई उस तरीके पर आपत्ति हो, तब भी मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। 

विज्ञापन


उचित मंच पर विचार करेंगे
उन्होंने कहा, इस मामले में पक्ष रखने के लिए मुझे कई ज्ञापन और संदेश मिले हैं, लेकिन हम इस विषय में उचित मंच पर विचार करेंगे। कोर्ट ने अपनी टिप्पणियां लिखित नहीं बल्कि मौखिक रूप से दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की उनके खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज मामलों को एक जगह स्थानांतरित करने की याचिका पर तल्ख टिप्पणियां की थीं। पीठ ने उदयपुर की जघन्य हत्याकांड के लिए भी शर्मा के बयान को जिम्मेदार बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें