फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता घोटाला: मामला दर्ज करने की याचिका पर केंद्र को SC का नोटिस

Fri, 06 May 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय ने अगस्ता वेेस्टलैंड मामले में जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है और 4 सप्ताह के भीतर जवाब भी मांगा है। बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका पर सुनवाई को मंजूरी मिल गई थी इसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और अहमद पटेल के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किए जाने की मांग की गई थी जिस पर सर्वोच्च अदालत ने आद सुनावई की है। याचिका में कहा गया था कि जिन लोगों के नाम इटली की कोर्ट में हैं उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया जाए। इस याचिका में इस बात का जिक्र भी किया गया था कि अगस्ता मामले की जांच अदालत की निगरानी में हो।
विज्ञापन


  SC issues notice to Centre on a PIL seeking registration of FIR against persons named in an Italian court judgement in the AugustaWestland c — Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2016

  The plea also sought court-monitored probe in the scam. — Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2016


मालूम हो कि अगस्ता वेस्टलैंड की मातृ कंपनी इटली की फिनमेकानिका है। इस कंपनी ने 3600 करोड़ रुपये में 12 हेलीकॉप्टर का सौदा हासिल किया गया था। 2010 में हुए इस सौदे में इटली की जांच एजेंसी ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए वहां की अदालत में मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन


बाद में इसकी आंच भारत तक पहुंची और मामले का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने 2013 में सीबीआई को इसकी जांच करने का आदेश दिया था। इस क्रम में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन  समेत अन्य से पूछताछ भी हुई है तथा संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, सिंगापुर, इटली, स्विट्जरलैंड, ट्यूनीशिया और मॉरीशस को लेटर रेटोगेटरी (एलआर) भेजा गया है। ताकि जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें