फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC Collegium:जस्टिस एस मुरलीधर को मद्रास हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश वापस, पांच HC में नए CJ की सिफारिश की

Thu, 20 Apr 2023 07:55 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साथ ही कॉलेजियम ने मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टी राजा को राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की फिर से सिफारिश की है। कॉलेजियम ने पिछले साल 16 नवंबर को जस्टिस राजा को राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस मुरलीधर को मद्रास हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की अपनी सिफारिश बुधवार को वापस ले ली। जस्टिस मुरलीधर दरअसल इस साल सात अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने फैसला यह कहते हुए वापस ले लिया कि प्रस्ताव पर सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन


कॉलेजियम ने कहा कि उसने 28 सितंबर, 2022 को जस्टिस मुरलीधर को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। सिफारिश तब से सरकार के पास लंबित है। कॉलेजियम ने कहा, इस देरी को देखते हुए, अब जस्टिस एसवी गंगापुरवाला को मद्रास हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति करने की सिफारिश की है।

जस्टिस टी राजा की फिर सिफारिश
साथ ही कॉलेजियम ने मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टी राजा को राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की फिर से सिफारिश की है। कॉलेजियम ने पिछले साल 16 नवंबर को जस्टिस राजा को राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। एक हफ्ते बाद, उसने प्रस्तावित स्थानांतरण पर पुनर्विचार के लिए जस्टिस के अनुरोध को ठुकरा दिया था। केंद्र सरकार ने अब तक जस्टिस राजा तबादले को भी मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन


कॉलेजियम ने अपने प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया कि उसकी सिफारिश को लागू किया जाए। उल्लेखनीय है कि जस्टिस राजा भी इस साल 24 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कॉलेजियम ने यह भी सिफारिश की कि जस्टिस राजा से वरिष्ठ जस्टिस ऑगस्टाइन जी मसीह को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।

इसके अलावा, कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस एसवी भट्टी को केरल हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए जस्टिस रमेश डी धानुका के नाम की सिफारिश की है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस एमएस रामचंद्र राव के नाम की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें