फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार से अवैध निर्माण हटाने से पहले परामर्श लेने को कहा

Thu, 03 Oct 2019 12:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने ओडिशा की राज्य सरकार से पुरी के जगन्नाथ मंदिर क्षेत्र में किसी भी अनाधिकृत निर्माण को हटाने से पहले धार्मिक गुरु, शंकराचार्य और अन्य पुजारियों और सभी हितधारकों के साथ परामर्श लेने के लिए कहा।

विज्ञापन

 

12वीं सदी के इस मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर के 75 मीटर के दायरे में सभी ढांचों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस फैसले को कुछ दिनों पहले ही राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। अवैध निर्माण हटाने वाली दो याचिकाओं को अदालत ने 27 अगस्त को खारिज कर दिया था।

इससे पहले अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एमिकस क्यूरी रणजीत कुमार से कहा था कि वह पुरी जगन्नाथ मंदिर जाएं और मंदिर प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अनधिकृत निष्कासन अभियान की स्थिति की जांच करें। अदालत ने दोनों से यह भी कहा था कि वह इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट भी दाखिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें