मोजरबेयर केस में कथित तौर पर बैंक धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई है। दिल्ली की एक अदालत ने पुरी की न्यायिक हिरासत की समय सीमा बढ़ाते हुए इसे 17 अक्तूबर कर दिया है।
विशेष अदालत की न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज ने व्यवसायी रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत 17 अक्तूबर तक बढ़ा दी।