फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से पहले याचिका: ईवीएम से वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग पर सुनवाई कल, SC बोला- देखना होगा,अब क्या कर सकते हैं

Tue, 08 Mar 2022 11:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीवीपैट पर्चियों के ईवीएम से मिलान की मांग पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। कोर्ट का कहना है कि, परसों मतगणना है। इसलिए हमें देखना होगा कि, कोई नया आदेश दिया जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के मतदान सम्पन्न हो चुके हैं। अब इसके नतीजे आने हैं, लेकिन इससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट में मतगणना को लेकर एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में मतगणना की शुरुआत में ही वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में बुधवार यानि कल सुनवाई करेगा। हालांकि, कोर्ट ने कहा है कि परसों मतगणना है। इसलिए यह देखना होगा कि इस मामले में अब कोई नया आदेश दिया जा सकता है कि नहीं?

विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, हमने इस मामले में चुनाव आयोग को जानकारी दे दी है। हालांकि, हम उसके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, अभी तक ईवीएम वोटों की मतगणना के बाद वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाता है।

10 मार्च को आने हैं नतीजे 
पांचों राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। इन सभी राज्यों में मतदान हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में जहां सात चरणों में तो मणिपुर में दो चरणों में मतदान हुआ था। वहीं पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें