उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई की जिसे जस्टिस अकील कुरैशी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने में होने वाली देरी के संबंध में दाखिल किया गया था। इस याचिका पर अब चार नवंबर को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार की तरफ से मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ के समक्ष पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाद दाखिल करने के लिए थोड़ा और समय मांगा। जिसके बाद अदालत ने मामले को चार नवंबर के लिए स्थगित कर दिया।