फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई रिपोर्ट: चलन में नकदी बढ़ी पर आर्थिक गतिविधियां नहीं

Fri, 15 Feb 2019 06:16 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन

एसबीआई की शोध शाखा ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि प्रणाली में नकदी चलन बढ़ा है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि इससे आर्थिक गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है। शोध शाखा की ओर से बृहस्पतिवार को जारी नोट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में अर्थशास्त्री प्रणाली में 20.4 लाख करोड़ रुपये की नकदी होने का अनुमान जता रहे हैं। लेकिन नकदी चलन को आर्थिक गतिविधियों का पैमाना नहीं बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन


ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अब भी दबाव जारी है। इसी तरह, यात्री वाहन, कार, दोपहिया वाहन और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी गिरावट देखी जा रही है। लिहाजा सिर्फ नकदी चलन की संख्या के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। प्रणाली में नकदी का यह चलन नोटबंदी के बाद करंसी की मांग में इजाफे के कारण बढ़ा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, बड़े राज्यों जैसे महाराष्ट्र, यूपी और कर्नाटक की आय दर राष्ट्रीय दर के अनुपात में कम है जबकि छोटे राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की आय राष्ट्रीय दर से ज्यादा है। यह अनुपात बताता है कि आर्थिक गतिविधियां अभी मंद पड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें