फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के बाद भारत आएंगे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, यात्रा को एतिहासिक मौका बताया

Mon, 18 Feb 2019 05:25 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा को इस खाड़ी देश के राजदूत ने दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए ‘ऐतिहासिक अवसर’ बताया है। सऊदी अरब के युवराज सलमान खाड़ी देश के रक्षा मंत्री भी हैं। प्रिंस सलमान 19 फरवरी को भारत के पहले आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा में आतंकवाद का विरोध और ऊर्जा सुरक्षा चर्चा के शीर्ष पर रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के अलावा वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे। पुलवामा के आतंकी हमले के बाद हो रही इस यात्रा में आतंकवाद से निबटने में सहयोग का मुद्दा वार्ता के एजेंडे में सबसे ऊपर रह सकता है। सऊदी अरब ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की थी।

पाक में मोहम्मद बिन सलमान को दी गई 21 तोपों की सलामी

भारत-पाकिस्तान के बीच बेहद तनावपूर्ण संबंधों तथा नकदी की कमी का सामना कर रहे पाकिस्तान ने सऊदी अरब के वली अहद (युवराज) मोहम्मद बिन सलमान का रविवार को भव्य स्वागत किया। सलमान की इस्लामाबाद की यात्रा में अज्ञात कारणों से एक दिन की देरी हुई है। यहां पहुंचने पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।
विज्ञापन


सलमान का विमान रावलपिंडी के नूर खान वायु सेना के अड्डे पर उतरा। विमान से बाहर आने पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडलीय सहयोगी तथा सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी वायु सेना के अड्डे पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें