प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मजबूत संबंध पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि दोनों नेता वास्तविक परिणाम देखना चाहते हैं, दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रगति चाहते हैं।
भारत के साथ संबंध को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सौद ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते तेजी से बढ़े हैं। साथ ही सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से आर्थिक और व्यापार संबंधों में और अधिक प्रगति की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मजबूत संबंध पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि दोनों नेता वास्तविक परिणाम देखना चाहते हैं, दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रगति चाहते हैं। सऊदी विदेश मंत्री ने रायसीना ‘आइडियाज पॉड’ में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के अध्यक्ष समीर सरन के साथ साक्षात्कार में ये बातें कही।
भारत के बढ़ते वैश्विक कद पर जोर देते हुए अल-सौद ने कहा, भारत विशाल क्षमता वाला अविश्वसनीय रूप से एक गतिशील देश है और हमने, विशेष रूप से पिछले पांच साल में यह देखा है। भारत के आगे बढ़ने की दिशा शानदार है।