फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का शनिवार: मेरठ में नहर में डूबे पांच लोग, कानपुर में भीषण आग तो मुंबई में इमारत ढही

Sat, 25 May 2019 02:52 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Saturday Accidents - फोटो : ANI
विज्ञापन

शनिवार का दिन देश के अलग-अलग शहरों के लिए हादसों का दिन रहा। सुबह से हुए एक के बाद एक तीन हादसों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पांच मंजिली इमारत में भीषण आग लग गई, जहां कई परिवारों के लोग फंसे हैं और दो लोगों के झुलसने की खबर है। यूपी के ही मेरठ में एक नहर में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मुंबई में घाटकोपर में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा रमाबाई कॉलोनी की है। स्थानीय खबरों के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी है। 

विज्ञापन

 

यहां पढ़ें पूरी खबर: मुंबई के घाटकोपर ईस्ट में गिरा इमारत का हिस्सा

इधर, उत्तर प्रदेश में कानपुर के कलेक्टरगंज में स्थित लकी होटल के पास गुण मंडी में बनी पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि पूरी इमारत आग के गोले की तरह नजर आ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना भी मौके पर पहुंची है। इमारत की ऊपरी मंजिल में कई परिवार रहते हैं, जो अभी भी फंसे हुए हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: कानपुरः पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची सेना 

मेरठ में गंग नहर की पटरी पर शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो गुरुग्राम से हरिद्वार स्नान करने जा रहे थे। कार में सवार पूरा परिवार शनिवार सुबह 5:00 बजे जब जटपुरा गांव के सामने पहुंचा तो अचानक कार का पहिया पंचर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर: गंग नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें