फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ये पैमाने करते हैं कर्मचारियों को संतुष्ट

Mon, 16 Apr 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में अधिकतर युवा एक ऐसी नौकरी की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें अधिक से अधिक संतुष्टि मिल सके। कंपनी के लिए भी यह जानना बेहद जरूरी होता है कि वह ऐसा क्या करे कि उसके कर्मचारी संतुष्ट रह सकें। आखिर कंपनी का विकास भी उन्हीं मुद्दों पर टिका होता है। ऐसे ही कुछ पैमानों का पता करने के लिए 'रिक्रूटमेंट फर्म ईएन वर्ल्ड इंडियन' ने एक सर्वे किया। यह सर्वे टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर, टेलिकॉम, फार्मासियूटिकल जैसे सभी क्षेत्रों के 2016-2017 के आंकड़ों के आधार पर किया गया। 

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक देश की अलग-अलग कंपनियों में काम करने वाले 80 फीसदी कर्मचारियों की संतुष्टि का पैमाना वर्क कल्चर और जॉब रिस्पॉनसिबिलिटी है। सर्वे से पता चला है कि देश की निजी कंपनियों में काम करने वाले 46 फीसदी लोग कंपनी में अपनी भूमिका को सबसे अधिक अहमियत देते हैं। इसी से ये लोग अपना जॉब सेटिस्फेक्शन तय करते हैं। 

वहीं करीब 42 फीसदी कर्मचारियों को अपने वर्क कल्चर से संतुष्टि मिलती है। जबकि 5 फीसदी कर्मचारियों की संतुष्टि कंपनी की ब्रांड वेल्यू पर निर्भर करती है। इसके अलावा 2 फीसदी लोग ऐसे हैं जो रिपोर्टिंग मैनेजर को ही अपनी संतुष्टि का पैमाना मानते हैं। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि चयन को लेकर नियोक्ता और कर्मचारी दोनों पक्षों में सजगता पहले से ज्यादा बढ़ी है। लोग अब नौकरी के लिए जिस कंपनी का चुनाव करते हैं वहां वह वर्क कल्चर को अधिक प्राथमिकता देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें