फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRISHNA Mission: पृथ्वी के तापमान की निगरानी करेगा उपग्रह 'तृष्णा', भारत और फ्रांस मिलकर कर रहे काम

Thu, 06 Jun 2024 10:18 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

TRISHNA Mission: भारत और फ्रांस तीसरे संयुक्त सैटेलाइट मिशन 'तृष्णा' पर मिलकर काम कर रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने उच्च गुणवत्ता वाले थर्मल इन्फ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट ‘तृष्णा’ के जरिये पृथ्वी की सतह की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और फ्रांस तीसरे संयुक्त सैटेलाइट मिशन 'तृष्णा' पर मिलकर काम कर रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने उच्च गुणवत्ता वाले थर्मल इन्फ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट ‘तृष्णा’ के जरिये पृथ्वी की सतह की निगरानी करेंगे। इससे पहले, इसरो और सीएनईएस ने 2011 में ‘मेघा ट्रॉपिक्स’ और 2013 में ‘सरल अल्तिका’ मिशन को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


इसरो के चेयरमैन के सिवन ने एक कार्यक्रम में कहा, भारत और फ्रांस द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग मानव अंतरिक्ष उड़ान समेत कई क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। भारत सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हाल में जो सुधार करके अवसर पैदा किए हैं, कई फ्रांसीसी कंपनियां उनका इस्तेमाल करना चाहती हैं। फ्रांस अंतरिक्ष में भारत का बड़ा साझीदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें