कर्नाटक की जेल में बंद AIADMK प्रमुख वी के शशिकला को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। CCTV फुटेज में यह बात सामने आई है कि शशिकला को बंगलुरु जेल में ना केवल वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है बल्कि जेल में बंद होने के बावजूद उन्हें कहीं भी आने-जाने की आजादी है।
एसीबी को सौंपा CCTV फुटेज
जेल की पूर्व डीआईजी डी रुपा ने एंटी करप्शन व्यूरो (एसीबी) को सीसीटीवी का एक फुटेज सौंपा है, जिसमें सिविल ड्रेस में शशिकला मेल गार्ड की मौजूदगी में जेल के मेन गेट से अंदर आती हुई नजर आ रही हैं।
#WATCH CCTV footage given to ACB by then DIG(Prisons) D Roopa, alleges Sasikala entering jail in civilian clothes in presence of male guards pic.twitter.com/2eUJfbEUjD
— ANI (@ANI) August 21, 2017
शशिकला को जेल परिसर छोड़ने की इजाजत
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि शशिकला हाथ में एक बैग लेकर पुरुष गार्ड की मौजूदगी में जेल के मेन गेट से अंदर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या शशिकला को जेल परिसर छोड़ने की इजाजत दी जाती थी ?
#WATCH CCTV footage given to ACB by then DIG(Prisons) D Roopa, alleges Sasikala entering jail in civilian clothes in presence of male guards pic.twitter.com/2eUJfbEUjD
— ANI (@ANI) August 21, 2017
जेल में एक अलग किचन की व्यवस्था
खबरों के मुताबिक शशिकला को वीवीआईपी ट्रीटमेंट के तौर पर जेल में एक अलग किचन की व्यवस्था की गई है। डीआईजी रूपा ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शशिकला को खास सुविधाएं मिल रही हैं।
जेल की सजा काट रही हैं शशिकला
आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद एआईएडीएमके प्रमुख शशिकला जेल की सजा काट रही हैं। पिछले 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को निरस्त करते हुए शशिकला को दोषी करार दिया था। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने शशिकला को चार साल की जेल की सजा सुनाई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाई थी।