फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बाद जेल से रिहा हुईं शशिकला, कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 27 Jan 2021 12:59 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
जेल से रिहा हुईं एआईएडीएमके से निष्कासित नेता शशिकला - फोटो : ANI
विज्ञापन

एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वी के शशिकला को बुधवार को अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल से रिहा कर दिया। शशिकला कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी रिहाई की प्रक्रिया अस्पताल से पूरी की गई। एक सप्ताह पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


आज सुबह 11 बजे उनकी रिहाई हुई। 21 जनवरी को शशिकला को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया था, इससे पहले शशिकला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। बंगलूरू मेडिकल कॉलेज ने जानकारी दी कि अगर वो असिम्प्टोमैटिक रहीं तो उन्हें दसवें दिन डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 
 


तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी मित्र शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपए की संपत्ति मामले में फरवरी 2017 से यहां पारापन्ना अग्रहारा के केंद्रीय कारागार में बंद थीं। अस्पताल के बाहर शशिकला के समर्थकों की भीड़ थी और वह अपनी नेता के पक्ष में नारे लगा रहे थे। समर्थकों ने इस दौरान मिठाइयां भी बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें