फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलुप्त लोक कलाओं और पंरपराओं को बचाएगी ‘सांझी’

Thu, 17 Jan 2019 02:45 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांझी कला
विज्ञापन

देश में विलुप्त हो रही कठपुतली, जनजाति, नट सहित सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त अन्य लोक कलाओं और परंपराओं को बचाने के लिए संस्कृति मंत्रालय के बैनर तले संगीत नाटक अकादमी ने वेब अभियान ‘सांझी’ का दूसरा चरण लांच किया है। इसके माध्यम से कलाकार अपनी कला को विडियो, ऑडियो या चित्रकला के प्रारूप में 31 जनवरी तक www.sangeetnatakkala.gov.in पर अपलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सांझी अभियान के दूसरे चरण में पारंपरिक लोक कलाओं, प्रथागत सामाजिक और अनुष्ठानिक कलाओं के साथ पाक कला, नृत्य कला और चित्रकला तक शामिल है। नवंबर 2018 में दिवाली के दौरान शुरू हुए अभियान के पहले चरण में करीब 500 कलाकारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें दिवाली त्योहार से संबंधित विलुप्त संगीत, नृत्य और लेखन के साथ कविता आदि के ऑडियो और वीडियो अपलोड किए गए थे। 

साथ ही दृश्य कला जैसे पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, टेराकोटा के काम, चावल के आटे और प्राकृतिक रंगों से बनी रंगोली आदि की प्रविष्टियां आईं थीं। इन्हें एक स्क्रीनिंग कमेटी ने चुनकर श्रेष्ठ और सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में सूचीबद्ध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें