फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAIB Report: 'दोनों इंजनों का फेल होना गंभीर बात', एएआईबी जांच रिपोर्ट पर बोले पूर्व एयर मार्शल संजीव कपूर

Sat, 12 Jul 2025 02:34 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर एएआईबी की जांच रिपोर्ट पर पूर्व एयर मार्शल संजीव कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है और दोनों इंजन एकसाथ फेल होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि 'मेडे कॉल' और आरएटी एक्टिवेशन से जाहिर है कि पायलट्स ने आखिरी वक्त तक इंजन रीस्टार्ट की कोशिश की।

विज्ञापन
पूर्व एयर मार्शल संजीव कपूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दर्दनाक हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद अब सेवानिवृत्त एयर मार्शल संजीव कपूर ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में अभी भी कई संदेह और सवाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है, वह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। मेरे मन में कई संदेह हैं।

विज्ञापन


सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों इंजन कैसे फेल हो गए?उन्होंने कहा कि हादसे से पहले विमान से 'मेडे कॉल' दी गई थी, जो पायलट तभी देता है जब स्थिति बहुत गंभीर और जानलेवा हो। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रिपोर्ट में राम एयर टर्बाइन (आरएटी) के एक्टिवेट होने का जिक्र है, जो संकेत देता है कि दोनों इंजन और इलेक्ट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुके थे।

ये भी पढ़ें:- Ram Mohan Naidu: 'अभी निष्कर्ष पर न पहुंचें...', AAIB की रिपोर्ट पर नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू का बड़ा बयान
विज्ञापन


पायलट्स ने इंजन दोबारा चालू करने की कोशिश की
संजीव कपूर ने बताया कि बोइंग 787 विमान के मैनुअल के अनुसार, अगर दोनों इंजन बंद हो जाएं तो उन्हें दोबारा चालू करने के लिए लीवर को हाथ से दोबारा चालू (मूव) करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मेरी समझ के मुताबिक, टेकऑफ के तुरंत बाद ही दोनों इंजन फेल हो गए। पायलट्स ने ‘मेडे’ कॉल दी और इस थोड़े से समय में उन्होंने इंजन को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश भी की।

हादसे पर संदेह बरकरार
इसके साथ ही एयर मार्शल ने साफ किया कि जब तक पूरी जांच और अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक यह कहना मुश्किल है कि वास्तव में क्या हुआ। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक ही समय पर दोनों इंजन फेल होना बेहद असामान्य है और इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: AAIB की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे; जानें भीषण हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ?

गौरतलब है कि यह हादसा 12 जून को हुआ था, जब अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भयावह हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के एक महीने के बाद शनिवार को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने इस पर एक 15 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट अगले कुछ महीनों में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें