फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की खिल्ली उड़ाते आप नेताओं का वीडियो वायरल

Tue, 14 Mar 2017 08:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब में सरकार बनाने का सपना टूटने से अब तक नहीं उबर सकी आम आदमी पार्टी के नेताओं का एक वीडियो क्लिप मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में पार्टी के सीनियर नेता और अन्य लोग अपने ही दल के सांसद भगवंत मान का जिस तरह मजाक उड़ा रहे हैं, उसने आप समर्थकों को अचरज में डाल दिया है।
विज्ञापन


इस वीडियो क्लिप में आप के सीनियर नेता संजय सिंह और कुछ अन्य नेता एक कमरे में बैठे हंसी मजाक कर रहे हैं। इसी दौरान संजय सिंह फोन पर भगवंत मान से बात करते हैं और उनके चुनाव प्रचार अभियान व जीत के दावों को लेकर साथ बैठे लोग भी मजाक करने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आप नेताओं के प्रति ही पार्टी का रवैया सम्मानजनक नहीं है। इस संबंध में पंजाब आप के प्रवक्ता का कहना है कि यह कोई विषय नहीं है। यह वीडियो चार मार्च का है, जिसमें सब लोग आपस में हंसी मजाक कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी में नेता और कार्यकर्ताओं में कोई बड़ा या छोटा होने की भावना ही नहीं है। सभी में आपसी प्रेम व भाईचारा ही है कि सब आपस में हंसी-मजाक कर लेते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फेसबुक के जरिए जनता से रू-ब-रू हुए मान

भगवंत मान - फोटो : file photo
फेसबुक के जरिए जनता से रू-ब-रू हुए मान
सोशल मीडिया पर मंगलवार को भगवंत मान का उनकी ही पार्टी के नेताओं द्वारा मजाक उड़ाए जाने का वीडियो वायरल हुआ, वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के तीन दिन बाद भगवंत मान भी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए जनता के बीच आए।

मान ने फेसबुक पर डाले अपने वीडियो के जरिए पंजाब के लोगों द्वारा दिए गए फैसले पर आभार जताया है और यह वादा भी किया है कि आम आदमी पार्टी अब पंजाब विधानसभा में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। मान ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन साल पुरानी पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है

देखें वीडियों ...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें