फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को जमानत, राजनीतिक दलों की आई प्रतिक्रियाएं; जानें किसने-क्या कहा

Tue, 02 Apr 2024 04:48 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी आप नेता और सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद से राजनीति दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जानें कांग्रेस, सीपीआई, भाजपा समेत दलों की प्रतिक्रिया...
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी आप नेता और सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत दे दी। गौरतलब है कि मामले में पिछले छह माह से जेल में संजय सिंह बंद हैं। जिसके बाद से तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। 
विज्ञापन


सत्य को परेशान कर सकते हैं, हरा नहीं सकते- प्रमोद
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संजय सिंह की जमानत पर कहा कि सत्य को आप परेशान कर सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं सकते हैं। सत्यमेव जयते... मैं अदालत के इस फैसले का स्वागत करता हूं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हाईकोर्ट द्वारा जमानत दी जानी चाहिए


केंद्र सरकार की मंशा को करारा झटका- डी राजा
सीपीआई के महासचिव डी राजा ने आप नेता और सांसद संजय सिंह की जमानत पर कहा कि यह केंद्र सरकार की प्रतिशोध की राजनीति को करारा झटका है। इससे दूसरों में भी उम्मीद जगेगी, जमातन भी मिलेगी। मुझे विश्वास है कि वे मामले में रिहा भी होंगे। सत्य की जीत होगी और न्याय की जीत होगी।
विज्ञापन


ईडी ने नहीं किया था विरोध- हरदीप सिंह पुरी 
वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है। ईडी ने इसका विरोध नहीं किया। यह हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को दर्शाता है, यही हमारे लोकतंत्र और स्वतंत्र अदालत की खासियत है।
यह एक अच्छी खबर है- कुणाल घोष
आप नेता और सांसद संजय सिंह को मिली जमानत पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह एक अच्छी खबर है। ईडी ने भी इसका विरोध नहीं किया। यह सुप्रीम कोर्ट का बहुत सशक्त और मजबूत रुख है। 

केंद्र कर रही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग- प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना(यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत करती हूं। इससे पता चलता है कि भाजपा विपक्षी नेताओं को राजनीतिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संजय सिंह चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी की बातों को समाने रखेंगे।  ईडी के पास सबूतों का अभाव- पवन खेड़ा
आप सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अगर ईडी के पास कोई मजबूत सबूत होता तो वह जमानत का विरोध करती। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे यह साबित होता है कि उनके पास कोई मजबूत सबूत नहीं था। बिना किसी कारण के सलाखों के पीछे संजय सिंह को रखा गया था।  संजय सिंह के साथ अन्याय हुआ- शरद पवार
एनसीपी(शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था, उनके साथ अन्याय हुआ था। अब उन्हें मामले में जमानत मिली है, जो अपने आप में एक अच्छी खबर है। देश के सामने जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें