फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के 'सहयोगी' शिवसेना का निशाना, कहा-गोवा में बनाया गया भ्रष्ट गठबंधन

Mon, 20 Mar 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Writen by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
sanjay raut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। गोवा में बीजेपी सरकार बनाने पर पार्टी सांसद संजय राउत ने कहा कि यहां की जनता ने लोगों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गोवा में सरकार तो बना ली है, लेकिन ये अस्थायी सरकार है। परिकर सरकार कभी भी गिर सकती है। राउत ने आगे कहा कि बीजेपी  ने गोवा में भ्रष्ट गठबंधन कर यहां सरकार बनाई है।
विज्ञापन

  Goa has a temporary Govt.Its a corrupt alliance.The BJP here had been completely rejected by people during polls: Sanjay Raut,Shiv Sena pic.twitter.com/LdF9pl9FZp — ANI (@ANI_news) March 20, 2017
इससे पहले शिवसेना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा था कि नोटबंदी जैसे फैसलों से बीजेपी की जीत नहीं हुई है।  अपने मुखपत्र सामना में यह विचार रखते हुए शिवसेना लिखा था कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की कर्ज माफी जैसे लोकलुभावन वादे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हुए हालिया स्थानीय निकाय चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। मुखपत्र के संपादकीय में कहा गया है कि यूपी में भाजपा को पूर्ण बहुमत के पीछे चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की कर्जमाफी जैसे वादे हैं, न कि यह नोटबंदी के फैसले का असर है। इसका फायदा भाजपा को यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों में मिला। हालांकि पंजाब में अकाली से गठबंधन और गोवा में परिकर जैसे नेता होने के बावजूद भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें