फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: दादा भुसे का राउत पर पलटवार, बोले- आरोप सही साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति, अगर गलत निकले तो..

Tue, 21 Mar 2023 06:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मंत्री दादा भुसे, राउत के एक ट्वीट का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भुसे ने एक कंपनी के नाम पर किसानों से 178.25 करोड़ रुपये के शेयर एकत्र किए, लेकिन इसकी वेबसाइट पर 47 सदस्यों के मुकाबले केवल1.67 लाख रुपये के शेयर दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
Dada ji bhuse - फोटो : facebook@Dada ji bhuse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने मंगलवार को दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ वफादारी झूठी है।

विज्ञापन


भूसे ने विधानसभा में बोलते हुए राउत को इस्तीफा देने की चुनौती दी और कहा कि वह 'गद्दारों' के वोट पर राज्यसभा सांसद बने हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट एकनाथ शिंदे और 39 बागी विधायकों पर तंज कसने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करता है।

मंत्री राउत के एक ट्वीट का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भुसे ने एक कंपनी के नाम पर किसानों से 178.25 करोड़ रुपये के शेयर एकत्र किए, लेकिन इसकी वेबसाइट पर 47 सदस्यों के मुकाबले केवल1.67 लाख रुपये के शेयर दिखाए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'न्यायपालिका-जजों को धमकी दी जा रही', कानून मंत्री पर संजय राउत का बड़ा हमला, जानें और क्या बोले?
 
भुसे ने कहा कि अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन अगर आरोप गलत साबित होते हैं तो राउत को राज्यसभा सांसद और सामना के संपादक के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


राकांपा नेता और विपक्ष के नेता अजित पवार ने भुसे द्वारा शरद पवार के संदर्भ पर आपत्ति जताई और टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बाद में कहा कि वह भुसे की टिप्पणी की जांच करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें