फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: संजय राउत को सुशांत में अब दिखने लगा बेटा, बोले- परिवार को मिले न्याय

Fri, 14 Aug 2020 11:42 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत मामला - फोटो : Twitter
विज्ञापन

शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को फिर एक बार सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लेकर बयान दिया है और उनके सुर भी बदलते नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर आरोप लगाने वाले संजय राउत अब उनके साथ खड़े होेने की बात कर रहे हैं। संजय राउत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। 

विज्ञापन



संजय राउत का कहना है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों को धैर्य रखने के लिए कहा था लेकिन मेरा बयान तोड़-मरोड़कर ऐसा दिखाया जा रहा है जैसे मैं सुशांत के परिवार को धमका रहा हूं। संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस पर विश्वास रखें और अगर आपको लगता है कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही है तो सीबीआई की मांग कर सकते हैं।

 

यही नहीं संजय राउत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत हमारा बेटा है, सुशांत मुंबई में रहते थे और वो एक अभिनेता थे। संजय राउत ने कहा कि बॉलीवुड मुंबई का ही परिवार है। संजय राउत ने सवाल करते हुए कहा कि हमारी सुशांत से क्या दुश्मनी हो सकती है।

संजय राउत ने इस मामले को लेकर कहा कि हम खुद चाहते हैं कि सुशांत के परिवार को न्याय मिले और इस मामले के पीछे जो भी सच हो वो सबके सामने आए। बता दें कि इससे पहले संजय राउत सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर सख्त रूख रखते थे। संजय राउत ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत के इस बयान की खूब आलोचना हुई थी और सुशांत के चचेरे भाई ने संजय राउत ने माफी की भी मांग की थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें