फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एकनाथ खड़से के दामाद की गिरफ्तारी पर संजय राउत का दावा, बोले- प्रांजल पर की गई कार्रवाई संदिग्ध

Mon, 28 Jul 2025 04:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद प्रांजल खेवलकर को पुलिस ने पुणे में रेव पार्टी पर छापा मारकर पकड़ा था। इसे लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि सरकार वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के परिवार के सदस्यों को निशाना बना रही है और उन्हें बदनाम कर रही है।
विज्ञापन
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद प्रांजल खेवलकर को रेव पार्टी से गिरफ्तार किए जाने पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी संदिग्ध है। एकनाथ खड़से के परिवार को भाजपा नेता गिरीश महाजन का नाम हनी ट्रैप कांड से जोड़ने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के परिवार के सदस्यों को निशाना बना रही है और उन्हें बदनाम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के घर पर कार्रवाई उनका मुंह बंद करने के लिए की गई है। यह पूरा मामला संदिग्ध है। खड़से पिछले तीन दिन से हनी ट्रैप की बात कर रहे हैं। वह इसमें राज्य के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन की संलिप्तता की बात कर रहे हैं, लेकिन इससे संबंधित कोई जांच नहीं हो रही है। अब जब खड़से बात कर रहे हैं तो उनके दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: फडणवीस बोले- चुनाव से पहले झूठी कहानियां गढ़ रहा विपक्ष, विकास के मुद्दों पर नहीं कर सकता मुकाबला
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि ऐसी घटनाएं महाराष्ट्र में हर जगह हो रही हैं। उन्होंने पुलिस पर नौकर बनने और सरकार के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने इस सिद्धांत का पालन किया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के परिवार के सदस्यों को कभी नहीं घसीटा जाएगा। दुर्भाग्य से भाजपा के लोग अब परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि खड़से के दामाद की गिरफ्तारी के बाद महाजन बस नाचने ही वाले थे। इससे पहले एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के दामाद को इसी तरह के एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम) मामले में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजीव रंजन सिंह बोले- SIR कोई मुद्दा नहीं, विपक्ष नाटक कर रहा है; ऑपरेशन सिंदूर पर बहस नहीं होने देने का लगाया आरोप

रेव पार्टी से हुई गिरफ्तारी
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद प्रांजल खेवलकर को पुलिस ने पुणे में रेव पार्टी पर छापा मारकर पकड़ा था। यहां से भारी मात्रा में ड्रग्स, हुक्का और शराब बरामद की। प्रांजल एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं। रोहिणी भी राजनीति में सक्रिय हैं और एनसीपी एसपी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें